दुनिया का सबसे अच्छा क्रिकेट कप्तान: एमएस धोनी
एमएस धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी शांत स्वभाव और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें अनोखा बनाया। धोनी ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी के हर प्रमुख खिताब से नवाजा। साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नया युग शुरू किया।
इसके बाद 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को झुमाया। वह मैच, खासकर फाइनल में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और कप्तानी, आज भी याद की जाती है। साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर उन्होंने दोबारा साबित किया कि वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी हैं।
धोनी की अगुवाई में भारत ने न केवल ट्रॉफी जीतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट की छवि भी बदली। उनकी धीमी, लेकिन सटीक कप्तानी, नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की नीति और मैदान पर नियंत
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।