पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना और इसका महत्व
पृथ्वी न केवल सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है, बल्कि अपने अक्ष पर भी घूमती है। यह एक पूरा चक्कर महज 24 घंटे में पूरा कर लेती है, और इसी घूर्णन के कारण पृथ्वी पर दिन और रात का निर्माण होता है। जब एक तरफ सूर्य की रोशनी पड़ती है, तो वहां दिन होता है, जबकि दूसरी तरफ अंधेरा छाया रहता है, जहां रात होती है।
यह भी दिलचस्प है कि पृथ्वी का अक्ष सीधा नहीं है। यह 23.5 डिग्री पर झुका हुआ है। यही झुकाव मौसमों का प्रमुख कारण है। जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, तो यह झुकाव अलग-अलग समय पर सूर्य की तरफ या दूर वाले हिस्से को सूर्य की रोशनी में लाता है, जिससे गर्मी, सर्दी, वर्षा जैसे ऋतुएँ बदलती रहती हैं।
एक वर्ष में पृथ्वी सूर्य का एक पूरा चक्कर लगाती है, जो लगभग 365 दिन में पूरा होता है। इसे ही हम साल कहते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वास्तविक समय थोड़ा लंबा होता है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।