ब्लॉक किए गए नंबर कैसे निकालें?

अगर आपने किसी नंबर को गलती से ब्लॉक कर दिया है या अब उससे बात करना चाहते हैं, तो उसे आसानी से अनब्लॉक भी किया जा सकता है। ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में यह प्रक्रिया एक जैसी होती है। सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग्स में जाएं और वहां "फोन" या "कॉल सेटिंग्स" के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको "कॉल रिजेक्शन" या "ब्लॉक किए गए नंबर" का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही आपके फोन में सेव ब्लॉक किए गए सभी नंबर दिखाई देंगे। बस उस नंबर पर टैप करें जिसे आप हटाना चाहते हैं, और फिर उसे रिमूव या डिलीट का ऑप्शन चुनें।

कुछ फोन में, जैसे वनप्लस या रियलमी, इसके लिए थोड़ा अलग रास्ता हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऑप्शन एक जैसे ही होते हैं। अगर आपको ऑप्शन नहीं मिल रहा, तो फोन ऐप खोलकर ऊपर दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करें, फिर सेटिंग्स में जाकर ब्लॉक किए गए नंबर चेक करें

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय