डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट को कैसे रिकवर करें?
अगर आपने गलती से अपनी व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी है और अब उसे वापस लाना चाहते हैं, तो चिंता न करें। WhatsApp में Google Drive बैकअप के जरिए आप अपनी चैट आसानी से वापस पा सकते हैं।
कैसे करें चैट रिकवर?सबसे पहले, अपने फ़ोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और उसी नंबर से लॉगइन करें जिसकी चैट आप वापस चाहते हैं। लॉगइन करते ही WhatsApp आपको बताएगा कि Google Drive पर एक बैकअप उपलब्ध है।
बस उस पॉप-अप पर "रिकवर" या "पुनर्स्थापित करें" पर क्लिक करें, और आपकी बैकअप की गई चैट्स डाउनलोड होना शुरू हो जाएंगी। कुछ ही मिनटों में आपकी पुरानी चैट्स वापस आ जाएंगी।
ध्यान रखें:यह तभी काम करेगा जब आपने पहले Google Drive में बैकअप चालू किया हो। अगर बैकअप नहीं बना था, तो फिर चैट रिकवर करना मुश्किल होगा।
इसलिए, भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर बैकअप ऑन कर दें।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।