भारत में अंग्रेजी शिक्षा के जनक – लॉर्ड मैकाले

भार5 में अंग्रेजी शिक्षा के इतिहास में लॉर्ड मैकाले का नाम सबसे आगे आता है। उन्हें अक्सर “भारत में अंग्रेजी शिक्षा का जनक” कहा जाता है। 1835 में, ब्रिटिश सरकार की ओर से शिक्षा नीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मैकाले ने अपना प्रसिद्ध “मिनट ऑन एजुकेशन” पेश किया।

इस दस्तावेज में उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीयों को अंग्रेजी में पढ़ाया जाए, ताकि एक ऐसी पीढ़ी तैयार हो सके जो “भारतीय रंग की, लेकिन अंग्रेजी सोच वाली” हो। इस विचार के पीछे उनका मकसद था—भारत में ब्रिटिश शासन को मजबूत करना और स्थानीय भाषाओं के बजाय अंग्रेजी को प्राथमिकता देना।

इसके परिणामस्वरूप, अंग्रेजी को औपचारिक शिक्षा प्रणाली की माध्यम भाषा के रूप में अपनाया गया। धीरे-धीरे, अंग्रेजी भारतीय समाज में ऊंची कोटि की भाषा के रूप में स्थापित हो गई। आज भी, देश के कई स्कूल-कॉलेज, नौकरियों और प्रशासन में अंग्रेजी का बड़ा दखल ह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय