रक्तदान: कौन किसको दे सकता है रक्त?
रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो जीवन बचा सकता है। लेकिन हर ब्लड ग्रुप हर किसी को रक्त नहीं दे सकता। इसमें कुछ नियम होते हैं जो दाता और प्राप्तकर्ता के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
O- (ओ-माइनस) ब्लड ग्रुप के लोग सभी को रक्त दे सकते हैं। इन्हें 'यूनिवर्सल डोनर' कहा जाता है। चाहे व्यक्ति A+, B+, AB+ या कोई अन्य ग्रुप का हो, O- रक्त किसी को भी दिया जा सकता है, खासकर आपातकालीन स्थिति में।
दूसरी ओर, O+ ब्लड ग्रुप वाले लोग A+, B+, AB+ और O+ ग्रुप वाले लोगों को रक्त दे सकते हैं। यह भी काफी सामान्य ग्रुप है और अक्सर डोनेशन के लिए उपयोगी होता है।
वहीं, AB+ व्यक्ति सिर्फ AB+ ग्रुप वाले लोगों को रक्त दे सकते हैं। लेकिन AB+ व्यक्ति किसी भी ग्रुप से रक्त ले सकता है, इसलिए उसे 'यूनिवर्सल रिसीपियंट' कहा जाता है।
रक्तदान करना एक सरल और सुरक्षित कार्य है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि आप किसको रक्त दे सकते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।