कैंसर कैसे फैलता है?
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह कोशिकाएं एक जगह से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकती हैं। ऐसे पदार्थ जो कैंसर पैदा करते हैं, उन्हें कार्सिनोजेन यानी कैंसरजनक कहा जाता है। ये तंबाकू, धुएं, दूषित हवा, कुछ वायरस या रेडिएशन जैसे कारक हो सकते हैं।
तंबाकू का सेवन या धूम्रपान सबसे बड़े कैंसरजनकों में से एक है। इसके अलावा, दूषित वातावरण और खराब जीवनशैली भी कैंसर के बढ़ते खतरे का कारण बन रही है। कई बार वायरस जैसे एचपीवी (Human Papillomavirus) भी गर्भाशय या अन्य कैंसर का कारण बन सकते हैं।
कैंसर की शुरुआत आमतौर पर छोटी से शुरू होती है—एक असामान्य कोशिका के रूप में। अगर समय रहते पहचान कर इलाज न किया जाए, तो यह ट्यूमर बन सकता है और फिर दूसरे अंगों में फैल सकता है।
हालांकि, सभी कैंसर बचाव योग्य नहीं होते, लेकिन जागरूकता और स्वस्थ जीवन
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।