क्या चावल खाने से कैंसर हो सकता है?
चावल भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे सही तरीके से न पकाया जाए, तो यह सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है? एक शोध के अनुसार, चावल में प्राकृतिक रूप से अर्सेनिक पाया जाता है, जो मिट्टी और पानी के जरिए पौधों में घुसपैठ कर लेता है। लंबे समय तक अर्सेनिक युक्त चावल खाने से अर्सेनिक पॉइजनिंग हो सकती है, जिसके लक्छनों में उल्टी, पेट दर्द, डायरिया शामिल हैं।
लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगातार अर्सेनिक के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि चावल में अर्सेनिक का स्तर अन्य अनाजों की तुलना में काफी अधिक होता है।
हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। शोधकर्ताओं ने अर्सेनिक के जोखिम को कम करने के लिए आसान तरीके भी बताए हैं। सबसे प्रभावी तरीका है — चावल को अच्छी तरह धोकर और ज्यादा पानी में उबालकर पकाना। इससे अर्सेनिक का ए
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।