कैंसर का अंतिम चरण: स्टेज 4
कैंसर का सबसे गंभीर और आखिरी चरण स्टेज 4 होता है। इस दौर में कैंसर के कोशिकाएं उस अंग से काफी दूर तक फैल चुके होते हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। यह शरीर के दूसरे अंगों जैसे फेफड़े, लीवर, दिमाग या हड्डियों तक पहुंच सकता है।
इसे मेटास्टेटिक कैंसर या सेकेंडरी कैंसर भी कहा जाता है। इस स्थिति में इलाज मुश्किल हो जाता है क्योंकि ट्यूमर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि कई जगहों पर मौजूद होते हैं। डॉक्टर अक्सर इसे पूरी तरह ठीक नहीं कर पाते, लेकिन उपचार से लक्षण कम किए जा सकते हैं और रोगी की जीवन अवधि बढ़ाई जा सकती है।
स्टेज 4 कैंसर में मरीज को थकान, वजन घटना, दर्द और सामान्य कमजोरी महसूस हो सकती है। हालांकि हर मरीज की स्थिति अलग होती है, लेकिन समय पर जांच और नियमित फॉलो-अप से रोग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
इसलिए, कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर कोई लंबे समय तक खाँसी, पेट म
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।