क्या खाना कैंसर के खतरे को कम कर सकता है?

हाँ, सही खानपान कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि कोई भोजन सीधे तौर पर कैंसर को ठीक नहीं करता, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ इसके जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी और केल, कैंसर से लड़ने में सहायक हो सकती हैं। इनमें प्राकृतिक रसायन होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कोशिकाओं की क्षति को रोकने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स वाले खाद्य पदार्थ भी फायदेमंद हैं। गाजर, टमाटर, संतरी, पपीता और बेरीज में पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन ए, सी व ई कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के हमले से बचाते हैं, जो कैंसर के विकास में भूमिका निभा सकते हैं।

संतुलित आहार, ताजे फल-सब्जियां, साबुत अनाज और कम प्रोसेस्ड भोजन चुनना सेहत के लिए हमेशा बेहतर रहता है। यह जरूरी नहीं कि कोई विशेष आहार कैं

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय