कैंसर दोबारा क्यों होता है?
कैंसर से ठीक होने के बाद भी मरीज को इसके दोबारा होने का खतरा बना रहता है। यह सच है कि कई मरीजों में उपचार के बाद कैंसर वापस लौट आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कभी-कभी कैंसर कोशिकाएं छुप जाती हैं और उपचार के बाद भी शरीर में बची रहती हैं।
जीन में गड़बड़ी भी कैंसर के पुनरावृत्ति का एक बड़ा कारण है।अगर परिवार के एक सदस्य में कैंसर होता है, तो अक्सर अन्य सदस्यों में भी यह बीमारी देखी जाती है। यह आनुवांशिक कारकों की वजह से होता है। कुछ लोगों में जन्म से ही ऐसे जीन होते हैं जो कैंसर के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा देते हैं।
इसके अलावा, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से भी शरीर कैंसर कोशिकाओं से लड़ नहीं पाता। तनाव, गलत खान-पान, धूम्रपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देते हैं, जिससे कैंसर वापस लौट सकता है।
वर्ल्ड कैंसर डे (4 फरवरी) हमें याद दिलाता है कि कैंसर से लड़ने के लिए ज
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।