कीमोथेरेपी के बाद सर्जरी क्यों जरूरी हो सकती है?
कई बार मरीजों के मन में सवाल आता है कि अगर कीमोथेरेपी हो चुकी है, तो फिर सर्जरी की क्या जरूरत है? दरअसल, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर किस स्टेज पर है और उसका फैलाव कहाँ-कहाँ हुआ है।
कभी-कभी सर्जरी से पहले कीमो दी जाती है ताकि ट्यूमर पिघले और ऑपरेशन आसान हो जाए। वहीं, कुछ मामलों में सर्जरी के बाद कीमो की जाती है। ऐसा इसलिए ताकि ऑपरेशन के दौरान नजर न आने वाली छोटी-छोटी कैंसर कोशिकाओं को भी खत्म किया जा सके, जो शरीर में कहीं और फैल सकती हैं।
इसे सहायक उपचार (एडजुवेंट थेरेपी) कहा जाता है। कीमोथेरेपी खून के माध्यम से पूरे शरीर में फैल जाती है और उन सेल्स को नष्ट कर देती है, जो मुख्य ट्यूमर से अलग होकर शरीर के दूसरे हिस्सों में जा सकते हैं।
इसलिए, कीमो के बाद सर्जरी या सर्जरी के बाद कीमो — दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। डॉक्टर केवल ट्यूमर को हटाने पर भरोसा नहीं करते
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।