कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव कब तक रहते हैं?
कीमोथेरेपी के बाद मरीजों में कई तरह के दुष्प्रभाव दिखाई देते हैं, जैसे कि उल्टी, थकान, बाल झड़ना या भूख न लगना। इनमें से अधिकांश लक्छन कीमो सत्र के तुरंत बाद कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों के भीतर दिखाई देते हैं और अक्सर बिना किसी अतिरिक्त इलाज के समय के साथ सामान्य हो जाते हैं।
लेकिन सब कुछ इतना सीधा नहीं होता। कुछ मरीजों में दुष्प्रभाव तुरंत नहीं दिखाई देते, बल्कि उपचार के कई महीनों या सालों बाद भी प्रकट हो सकते हैं। ऐसे “देर से आने वाले दुष्प्रभाव” हृदय की समस्या, न्यूरोपैथी (चुभन या सुन्नता), या फर्टिलिटी पर असर जैसी गंभीर स्थितियां भी हो सकती हैं।
इसलिए, कीमो के असर की अवधि मरीज के स्वास्थ्य, इस्तेमाल की गई दवाओं के प्रकार और उपचार की अवधि पर निर्भर करती है। कई मरीजों में लक्छन जल्दी खत्म हो जाते हैं, तो किन्हीं में यह लंबे समय तक रह सकते हैं।
इसलिए, उपचार के बाद भी नियमित चेकअप और डॉक
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।