कैंसर के लक्षण: समय रहते पहचानें, जान बचाएं

कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है — चाहे वह फेफड़े, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, लीवर, आंत या फिर पेट हो। कई बार इसके लक्षण इतने धीमे और सामान्य लगते हैं कि हम उन पर ध्यान नहीं देते। पर अगर पेट में लगातार दर्द रहे, यूरीन में खून आए या आंतों की आदतों में बदलाव दिखे, तो यह चिंता का संकेत हो सकता है

खासकर पेट के क्षेत्र में होने वाले कैंसर जैसे पैंक्रियाज, कोलन, लीवर या ओवेरी कैंसर के लक्षण धीमे होते है । कई बार तो इंसान को पता भी नहीं चलता कि कुछ गड़बड़ है। वजन तेजी से घटना, भूख न लगना, थकान या गांठ महसूस होना भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि जल्दी पता करने से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए अगर कुछ असामान्य लगे, तो डॉक्टर से जांच करवाना न भूलें। नियमित चेकअप और स्वस्थ जीवनशैली भी बहुत मदद करती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय