मुंह के कैंसर के लक्षण क्या हैं?
मुंह का कैंसर शुरुआत में अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता, क्योंकि यह छोटे सफेद छाले या घाव के रूप में नज़र आता है। लेकिन अगर यह घाव या धब्बा 2 हफ्ते से अधिक समय तक ठीक न हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कई बार लोग इसे आम छाला समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ यह स्थिति गंभीर हो सकती है।
कैंसर बढ़ने पर कई संकेत दिखाई देते हैं। जैसे—मुंह से बदबू आना, आवाज़ बदलना या बैठ जाना, खाना निगलने में तकलीफ होना, या लार के साथ खून आना। कभी-कभी गर्दन पर गांठ भी महसूस हो सकती है। ये सभी लक्षण हल्के में नहीं लिए जाने चाहिए।
धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू या शराब के लंबे समय तक सेवन से मुंह के कैंसर का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज़रूरी है। जल्दी पता चलने पर इसका इलाज संभव होता है।
अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य के मुंह में क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।