क्या कैंसर से बुखार और ठंड लग सकती है?

हाँ, कैंसर के कारण भी बुखार और ठंड लग सकती है। अगर बुखार लगातार रहता है या दिन में कई बार आता-जाता रहता है, तो यह सिर्फ संक्रमण नहीं, बल्कि कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

लिम्फोमा, ल्यूकेमिया, किडनी और लिवर के कैंसर जैसी बीमारियों में ऐसा हो सकता है। इनमें बुखार अक्सर दिन के किसी एक समय अचानक बढ़ जाता है और फिर गिर जाता है। कई बार मरीज को तेज ठंड लगती है, फिर बुखार चढ़ जाता है – यह लक्षण लगातार कई दिनों तक रह सकता है।

आमतौर पर संक्रमण में बुखार दवाओं से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर बुखार दो हफ्ते से ज्यादा रहे और कारण समझ न आए, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। कई बार ऐसे मामलों में छिपी हुई बीमारी, जैसे कैंसर, पता चलती है।

ध्यान रखें: बुखार अकेले कैंसर का संकेत नहीं है, लेकिन अगर वजन घटना, थकान या रात में पसीना आना जैसे लक्छन भी हों, तो तुरंत जांच कराएं। समय रहते पहच

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय