कितना बुखार है खतरनाक? जानिए कब चिंता करना ज़रूरी है

बुखार शरीर की संक्रमण से लड़ने की प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक भी हो सकता है। आमतौर पर, 100 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 37.8°C) तक का बुखार गंभीर नहीं माना जाता, लेकिन जैसे-जैसे पारा ऊपर जाता है, चिंता बढ़नी चाहिए।

अगर बुखार 104°F (लगभग 40°C) से ऊपर पहुंच जाए, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसे में सिरदर्द, उल्टी, भ्रम या बेहोशी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। विशेष रूप से बच्चों या बुजुर्गों में इस तरह के उच्च बुखार में देरी से इलाज कराना जोखिम बढ़ा सकता है।

ऐसे मामलों में घरेलू उपचार से आगे डॉक्टर की सलाह ज़रूरी हो जाती है। कभी-कभी यह डेंगू, मैलेरिया, निमोनिया या किसी गंभीर संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। बुखार के साथ लगातार ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ या त्वचा पर चकत्ते दिखें, तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए।

सामान्य बुखार को शांत क

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय