कीमोथैरेपी के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?
कीमोथैरेपी खत्म होने के बाद शरीर को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लग सकता है। अधिकांश मरीज बताते हैं कि इलाज पूरा होने के बाद भी वे कई महीनों तक थकान, कमजोरी या भावनात्मक उथल-पुथल महसूस करते हैं।
हालांकि हर व्यक्ति अलग होता है, फिर भी ज्यादातर लोगों का अनुभव है कि कीमो के बाद 6 से 12 महीने बाद वे फिर से खुद जैसा महसूस करने लगते हैं। यह समय शारीरिक ठीक होने के साथ-साथ मन को स्थिर करने का भी होता है।
स्तन कैंसर के बाद कीमो झेलने वाली महिलाओं के लिए तो यह दौर और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शरीर में हुए परिवर्तन, बाल झड़ना और हार्मोनल असंतुलन न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मन को भी प्रभावित करता है।
इस दौरान परिवार का सहारा, बैलेंस्ड डाइट, हल्की एक्सरसाइज और मानसिक समर्थन काफी मदद करते हैं। कुछ को तो दो साल तक भी पूरी तरह स्थिर महसूस होने में लग जाते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप खुद पर ध
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।