क्या अल्ट्रासाउंड से पेट के कैंसर का पता लगाया जा सकता है?
हाँ, आधुनिक चिकित्सा तकनीक के जरिए अब पेट के कैंसर का पता लगाना काफी हद तक संभव हो चुका है। इसमें एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (ईयूएस) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें डॉक्टर गले से होते हुए पेट में एक विशेष यंत्र डालते हैं, जो उच्च-स्तरीय अल्ट्रासाउंड की मदद से पेट की दीवारों और आसपास के ऊतकों की सटीक तस्वीर प्रदान करता है।
ईयूएस न सिर्फ कैंसर का पता लगाता है, बल्कि उसकी गहराई और फैलाव का भी आकलन करता है।पेट का कैंसर वास्तव में पेट की कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने के कारण होता है। शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जैसे पेट दर्द, भूख कम लगना या वजन घटना। इसलिए, जब रोग संदेह होता है, तो ईयूएस जैसी उन्नत तकनीक काफी मददगार साबित होती है।
खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के जरिए अब ऑपरेशन के बिना भी कई मामलों में कैंसर का इलाज संभव हो
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।