रावण की तलवार: चन्द्रहास की दिव्य कथा
रामायण के अनुसार रावण के पास एक अत्यंत शक्तिशाली और दिव्य तलवार थी, जिसका नाम था – चन्द्रहास। यह कोई साधारण अस्त्र नहीं था, बल्कि भगवान शिव के आशीर्वाद से प्राप्त एक महान वरदान था।
जब रावण ने कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की तपस्या की, तो उन्होंने भयंकर तांडव का गान गाकर उनकी स्तुति की। रावण के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें चन्द्रहास नामक तलवार प्रदान की। इस तलवार का नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह चाँद की तरह चमकती थी और जैसे चंद्रमा के हास (मुस्कान) की तरह सुंदर थी, इसलिए इसका नाम चन्द्रहास पड़ा।
चन्द्रहास न सिर्फ सुंदर थी, बल्कि अत्यंत घातक भी थी। इसे धारण करने वाला योद्धा लगभग अजेय हो जाता था। रावण ने इसी तलवार के बल पर कई देवताओं और राजाओं को पराजित किया। हालाँकि, अंत में इसका भी राम के तेज के आगे कुछ न चल सका।
चन्द्रहास की कथा सिर्फ एक अस्त्र के बारे में नहीं, बल्कि भक्ति, वरदान औ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।