भारत में मोबाइल की बढ़ती पहुंच

भारत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2021 तक देश में मोबाइल फोन के लगभग 1.2 अरब उपयोगकर्ता थे, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इनमें से लगभग 75 करोड़ लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे थे।

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ संचार का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह शिक्षा, बैंकिंग, मनोरंजन और ऑनलाइन खरीददारी तक के लिए जरूरी हो चुका है। डेलॉयट के 2022 ग्लोबल टीएमटी अनुमान के मुताबिक, 2026 तक भारत में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या एक अरब तक पहुंच सकती है।

यह वृद्धि सस्ती डेटा योजनाओं, स्थानीय फोन निर्माताओं के उदय और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के कारण हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने से भी लाखों लोग पहली बार डिजिटल दुनिया से जुड़े हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय