सबसे अच्छी बाइक कौन सी लें? – बजट और जरूरत के हिसाब से चुनें
अगर आप सोच रहे हैं कि सबसे अच्छी बाइक कौन सी है, तो यह सवाल के जवाब की जगह, आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। शहर में आसान सफर और बचत चाहते हैं? तो हीरो सुपर स्पलेंडर (79,118 – 83,248 रुपये) या होंडा शाइन बेहतरीन ऑप्शन हैं। दोनों ही ट्यूबलेस टायर, स्मूथ माइलेज और कम रखरखाव के लिए जाने जाते हैं।
अगर आपको स्टाइल, पावर और राइडिंग का असली मजा चाहिए, तो रॉयल एनफील्ड Hunter 350 (1.50 – 1.72 लाख) या मेटेओर 350 (1.90 – 2.21 लाख) जैसी क्रूजर्स बेहद पसंद की जा रही हैं। ये सड़क पर धाक जमाती हैं और लंबी ड्राइव के लिए परफेक्ट हैं।
थोड़ा स्पोर्टी लुक और तेज रफ्तार चाहिए? टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी (1.22 – 1.45 लाख) और बजाज पल्सर 150 जैसी बाइक्स अच्छा बैलेंस देती हैं। युवाओं के बीच ये काफी पॉपुलर हैं। वहीं, टीवीएस रोनिन ने भी स्क्रैम्बलर स्टाइल में अपनी अलग पहचान
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।