बाइक चोरी करने पर अब सख्त कानून, जमानत तक नहीं मिलेगी आसानी से
अगर आपकी बाइक चोरी हो गई है या किसी ने बाइक चोरी करते पकड़ा गया है, तो अब कानून में हुए बदलाव के बारे में जानना जरूरी है। पहले बाइक चोरी के मामले में धारा 379 लगती थी, जिसके तहत चोर को महज 10 से 15 दिन में जमानत मिल जाती थी और सजा भी कम होती थी। इससे कई बार चोर बार-बार वापस अपराध करते रहते थे।
लेकिन अब स्थिति बदल गई है। कानून में नया प्रावधान लागू किया गया है जिसके तहत धारा 379 (बी) लगाई जा सकती है। इसके तहत बाइक चोरी करने वाले को गंभीर सजा का सामना करना पड़ सकता है। वकील बलविन्द्र कादियान के अनुसार, अब ऐसे आरोपियों को लगभग 2 महीने तक जमानत नहीं मिलती और उन्हें 3 से 7 साल तक की सजा भी हो सकती है।
यह कानूनी बदलाव चोरों के लिए एक सख्त संदेश भेजता है। अब बाइक चोरी के मामले सिर्फ जमानत या छोटी सजा से नहीं बच पाएंगे। इसलिए, अगर आपकी बाइक चोरी हो जाए, तो त
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।