दौड़ते समय सांस फूलने पर क्या करें?

कई लोगों को दौड़ते समय सांस फूलने की समस्या होती है, खासकर जब वे नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करते। लेकिन इससे राहत पाना संभव है। प्राणायाम और योग इसमें बहुत मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से प्राणायाम करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस लेने में आसानी होती है।

अगर आप दौड़ना शुरू कर रहे हैं, तो सीधे 30 मिनट तक दौड़ने की कोशिश न करें। इसके बजाय, 5 मिनट दौड़ें और 1 मिनट का ब्रेक लें। इस ब्रेक में धीरे-धीरे चलें और गहरी सांस लें। फिर फिर से 5 मिनट दौड़ें। ऐसा करने से आपका शरीर धीरे-धीरे दौड़ने की आदत डालता है और सांस कम फूलती है।

ध्यान रखें कि दौड़ते समय सही तरीके से सांस लेना भी बहुत जरूरी है। नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें। इससे ऑक्सीजन का प्रवाह संतुलित रहता है।

अगर आप नियमित रूप से योग और ब्रेक के साथ दौड़ने की आदत बनाएंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपको अपने ब्रीद

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय