अचानक सांस क्यों फूलती है?

कई बार हम अचानक महसूस करते हैं कि सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस स्थिति में लगता है कि हवा के लिए जैसे तड़प रहे हों। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही होती। जब ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, तो शरीर स्वाभाविक रूप से तेजी से सांस लेने की कोशिश करता है, ताकि ज्यादा हवा अंदर आ सके।

इस तकलीफ को मेडिकल भाषा में डिस्पेनिया कहा जाता है। यह केवल एक लक्षण है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी यह तनाव, घबराहट या ज्यादा थकान के कारण होता है। वहीं कुछ गंभीर स्थितियों में यह दिल या फेफड़ों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

अगर सांस फूलना बार-बार हो रहा है या दिल में दर्द, चक्कर आना जैसी अन्य समस्याएं भी साथ हों, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कभी-कभी छाती में जकड़न या सांस के साथ सीटी जैसी आवाज भी आती है, जो अस्थमा या ब्रोंकाइटिस का संकेत हो सकती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय

टिप्पणियाँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।