बच्चे की दिमागी शक्ति कैसे बढ़ाएं?

बच्चे के दिमागी विकास के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। उम्र के साथ न सिर्फ शारीरिक बल्कि दिमागी क्षमता भी बढ़ती है, लेकिन इसके लिए शरीर को सही पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

विटामिन डी हड्डियों के साथ-साथ दिमाग के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धूप में बैठने या विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थों के जरिए इसे पूरा किया जा सकता है।

विटामिन बी1, बी6, बी12 और फोलिक एसिड न्यूरॉन्स के स्वस्थ विकास में सहायक हैं। इन्हें अंडा, दालें, दूध, पनीर, हरी सब्जियां और साबुत अनाज में पाया जा सकता है। बच्चों के भोजन में इन्हें शामिल करने से एकाग्रता और याददाश्त में सुधार होता है।

कोलीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। अंडे की जर्दी, मछली और सोयाबीन इसके अच्छे स्रोत हैं।

आयरन की कमी बच्चों में थकान और ध्यान भंग का कारण बन सकती है। पालक, चना, सोयाबीन और मांस आयरन के

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय