विश्व का सबसे बड़ा धर्म: ईसाई धर्म
ईसाई धर्म आज पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर और सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। लगभग 2.4 अरब लोग इस धर्म का हिस्सा हैं, जो विश्व की कुल आबादी के एक-तिहाई से भी अधिक है। इसका प्रभाव यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका समेत कई महाद्वीपों में स्पष्ट देखा जा सकता है।
ईसाई धर्म कई शाखाओं में बंटा हुआ है, जिनमें सबसे प्रमुख हैं—कैथोलिक चर्च, प्रोटेस्टेंट और पूर्वी रूढ़िवादी चर्च। इन सभी का अपना विशिष्ट इतिहास, संगठन और आध्यात्मिक परंपराएं हैं, लेकिन सभी यीशु मसीह को अपना मसीहा और मुख्य आधार मानते हैं।
ईसाई धर्म का प्रभाव केवल धार्मिक जीवन तक ही सीमित नहीं है। इसने शिक्षा, स्वास्थ्य, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में भी गहरा योगदान दिया है। कई देशों में चर्चों ने न केवल आध्यात्मिक गतिविधियों का संचालन किय लेकिन स्कूल, अस्पताल और समाज सेवा संस्थानों की स्थापना भी की।
ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।