फिनलैंड: दुनिया का सबसे खुशहाल देश
फिनलैड ने लगातार पांचवें साल विश्व के सबसे खुश देश का ताज पहना है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में 146 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें फिनलैंड शीर्ष पर है। देश की स्थिर सरकार, उच्च शिक्षा दर, स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को इस सफलता का मुख्य कारण माना जा रहा है।
वहीं, भारत को इस सूची में 136वां स्थान मिला है, जो चिंता का विषय है। पिछले कुछ वर्षों में देश की रैंकिंग में गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट में खुशहाली के मापदंडों में आय, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सहायता और नागरिक भ्रष्टाचार पर भी ध्यान दिया जाता है।
फिनलैंड में लोगों के बीच आपसी विश्वास और सरकार पर भरोसा काफी अधिक है। स्कूल शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने की नीतियां भी इसके पीछे महत्वपूर्ण भूम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।