मच्छर: दुनिया का सबसे खतरनाक जीव?
आपको शायद हैरानी होगी, लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा इंसानों को मारने वाला जीव कोई शेर, बाघ या मगरमच्छ नहीं, बल्कि वो छोटा-सा मच्छर है जो रात में आपके कान के पास गुनगुनाता है। हर साल लगभग 7.25 लाख से 10 लाख लोगों की मौत मच्छरों के कारण होती है, और ये आंकड़ा उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणी की सूची में शीर्ष पर ले आता है।
मच्छर खुद कुछ नहीं करते, लेकिन वे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका जैसी घातक बीमारियों के वाहक होते हैं। जब एक संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो वायरस या परजीवी उसके खून में प्रवेश कर जाते हैं। खासतौर पर मलेरिया, जो प्लाज्मोडियम नामक परजीवी से होता है, अभी भी अफ्रीका, दक्षिण एशिया और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लाखों लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
बीबीसी वाइल्डलाइफ मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित एक सूची के अनुसार, मच्छर सभी जानवरों में सबसे ऊपर है जब बात मानव मौतों की ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।