मृत्यु के बाद आत्मा कहाँ जाती है?
मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है, यह प्रश्न सदियों से लोगों के मन में उमड़ता रहा है। हिंदू धर्मग्रंथों, खासकर गरुड़ पुराण, में इस पर गहराई से चर्चा की गई है। मान्यता है कि मृत्यु के बाद आत्मा शरीर छोड़ देती है, लेकिन पहले 13 दिन तक वह घर के आसपास ही रहती है। इस दौरान आत्मा को अपने परिजनों की याद सताती है और वह घर में होने वाले अनुष्ठानों से बंधी रहती है।
इन 13 दिनों के बाद आत्मा अपने लिए नया शरीर ढूंढने लगती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 47 दिन लग जाते हैं। इस दौरान आत्मा विभिन्न लोकों और योनियों से गुजरती है।
हालांकि, अगर मृत्यु आत्महत्या या दुर्घटना के कारण होती है, तो स्थिति अलग होती है। ऐसी स्थिति में आत्मा को तुरंत नया शरीर नहीं मिल पाता और वह लंबे समय तक भटकती रहती है। कई बार लोगों का मानना है कि ऐसी आत्माएं अपने परिवार से जुड़े रहती
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।