मौत के बाद शरीर में क्या होता है?

मौत के तुरंत बाद शरीर में कई शारीरिक बदलाव शुरू हो जाते हैं। जैसे ही हृदय धड़कना बंद कर देता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है, शरीर की सभी मांसपेशियां (मसल्स) ढीली पड़ने लगती हैं। इस स्थिति को विज्ञान में प्राइमरी फ्लेक्सिबिलिटी कहा जाता है।

इस दौरान आंखों की पलकें अपना तनाव खो देती हैं और आंखें आधी बंद हो सकती हैं या पूरी तरह खुली रह सकती हैं। पुतलियां (आइरिस) सिकुड़ जाती हैं और जबड़ा ढीला पड़ने से खुला रह सकता है। शरीर के जोड़ और अंग अस्थायी रूप से लचीले हो जाते हैं, क्योंकि अब मांसपेशियां काम नहीं कर रही होतीं।

यह सब तब तक होता है, जब तक कि रिगर मॉर्टिस (मृत शरीर का अकड़ना) शुरू नहीं हो जाता। रिगर मॉर्टिस के बाद मांसपेशियां फिर से अकड़ने लगती हैं। यह प्रक्रिया मौत के कुछ घंटों बाद शुरू होती है और 12 से 24 घंटों में अपने चरम पर पहुंच जाती है।

विज्ञान की नजर म

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय