चंद्रमा पर जीवन क्यों नहीं है?

चंद्रमा पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी है, लेकिन फिर भी वहाँ जीवन का अस्तित्व असंभव लगता है। हालांकि चंद्रयान-1 जैसे मिशनों ने चंद्रमा के ध्रुवों पर बर्फ और पानी के अणुओं की खोज की है, लेकिन यह जीवन के लिए पर्याप्त नहीं है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि चं्रमा के भीतरी भाग इतने शुष्क हैं कि वहाँ जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ बिल्कुल नहीं हैं।

वास्तव में, चंद्रमा पर वायुमंडल लगभग नगण्य है। बिना वायुमंडल के, वहाँ ऑक्सीजन नहीं है, न ही तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता। दिन के समय तापमान 120°C तक पहुँच जाता है, जबकि रात में यह -130°C तक गिर जाता है। ऐसी चरम परिस्थितियों में कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता।

इसके अलावा, चंद्रमा पर चुंबकीय क्षेत्र नहीं है, जिसका अर्थ है कि वह सौर विकिरण और अंतरिक्षीय किरणों से सुरक्षित नहीं है। ये किरणें जीवन के लिए घातक हैं।

हालांकि, भविष्य में मानव चंद्रमा पर आधार स्थापित कर स

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय