हिन्दू का अर्थ क्या है?
कई बार हम सोचते हैं कि हिन्दू शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई? तो इसका जवाब छुपा है भारत के इतिहास और भूगोल में। मूल रूप से, “हिन्दू” शब्द विदेशी मूल का है। प्राचीन काल में, ईरानी और फारसी लोग सिंधु नदी को “हिन्दु” कहते थे। उच्चारण के फेर में सिंधु शब्द का “हिन्दु” हो गया। फिर, उन्होंने इस नदी के पार रहने वाले लोगों को “हिन्दुओं” कहना शुरू कर दिया।
समय के साथ, यह शब्द धार्मिक पहचान में बदल गया।मूल रूप से भारत के लोगों का धर्म सनातन धर्म था, जो सहिष्णुता, आस्था और विविधता पर आधारित है। लेकिन बाहरी लोगों ने इन्हें एक नाम देने के लिए “हिन्दू” शब्द का उपयोग किया। धीरे-धीरे, यह नाम स्वीकृत हो गया और आज भारत में रहने वाले लाखों लोग अपने धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए “हिन्दू” शब्द का उपयोग करते हैं।
हिन्दू बनना सिर्फ जन्म से नहीं, बल्कि एक संस्कृति, मूल्यों और आस्था के साथ जुड़ने को कहते हैं। च
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।