भारत का सबसे बड़ा मूर्ति: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
भारत का सबसे बड़ा मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जो गुजरात के नर्मदा जिले में नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। यह मूर्ति भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। इन्हें 'लौह पुरुष' कहा जाता है, क्योंकि उनके निर्णय और नेतृत्व ने स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस विशाल मूर्ति की कुल ऊंचाई 182 मीटर (597 फीट) है, जो दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित मूर्तियों में से एक है। 31 अक्टूबर, 2018 को, जो सरदार पटेल की जयंती भी थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। हालांकि, इस परियोजना की शुरुआत 2013 में हुई थी, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर इसका शिलान्यास किया था।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ एक संग्रहालय और अन्य पर्यटन सुविधाएं भी विकसित क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।