क्यों नहीं हुई राधा और कृष्ण की शादी?

राधा और कृष्ण का प्रेम पौराणिक कथाओं में एक ऐसा अनूठा बंधन है, जो शारीरिक विवाह से कहीं ऊपर है। कई लोग आज भी सोचते हैं कि राधा और कृष्ण की शादी क्यों नहीं हुई, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका गहरा आध्यात्मिक कारण है।

एक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण परमात्मा के रूप में थे, तो राधा जीवात्मा की प्रतिमूर्ति। उनका प्रेम कोई सांसारिक नहीं, बल्कि आत्मिक एकता का प्रतीक था। राधा का प्रेम निःस्वार्थ था—वह सिर्फ भक्ति के रूप में कृष्ण में विलीन हो गई। ऐसे में विवाह जैसी रस्में बेमानी हो जाती हैं।

जब प्रेम इतना गहरा हो कि दोनों में अंतर खत्म हो जाए, तो फिर विवाह की आवश्यकता नहीं रह जाती। राधा तो कृष्ण में इतनी समाई कि वह उनसे अलग ही नहीं रहीं। यही कारण है कि धर्म ग्रंथों में उनके विवाह का जिक्र नहीं मिलता।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय