राधा रानी के मंत्र की महिमा
राधा रानी भक्ति और प्रेम की देवी हैं। उनके मंत्र जप करने से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में समृद्धि और सुख का आगमन होता है। विशेष रूप से राधा अष्टमी के दिन इन मंत्रों का जप अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
राधा रानी के प्रति समर्पित दो मंत्र विशेष प्रभाव रखते हैं। पहला मंत्र है — “ऊं ह्नीं राधिकायै नम:” और दूसरा — “ऊं ह्नीं श्रीराधायै स्वाहा”। इनमें से प्रत्येक को 108 बार जपने से भक्त पर राधा रानी की विशेष कृपा बरसती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये मंत्र न केवल प्रेम और आनंद को बढ़ाते हैं, बल्कि लक्ष्मी प्राप्ति के लिए भी अत्यंत शक्तिशाली माने जाते हैं। कई भक्त धन और समृद्धि की कामना से इन मंत्रों का नियमित जप करते हैं।
इसके लिए सुबह के समय स्नान के बाद एक शांत जगह पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से 108 बार मंत्र जपें। ध्यान रखें कि मन शुद्ध और भाव निष्ठा से भरा हो। मंत्र जप के बाद घी
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।