रात भर फोन चार्ज लगाना क्या हानिकारक है?
कई लोगों को लगता है कि रात भर फोन चार्ज लगाने से बैटरी खराब हो सकती है या फोन फट सकता है। लेकिन आजकल के स्मार्टफोन इतने उन्नत हैं कि ऐसी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
आधुनिक स्मार्टफोन में ऑटोमेटिक कटऑफ सिस्टम होता है। जैसे ही बैटरी 100% तक चार्ज हो जाती है, चार्जिंग प्रक्रिया अपने आप रुक जाती है। फोन फिर सिर्फ उतनी ही ऊर्जा लेता है जितनी बैटरी को स्थिर रखने के लिए आवश्यक होती है। यानी फोन लगातार 'ट्रिकल चार्ज' पर रहता है, जो बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाता है।
फिर भी, कुछ लोगों का मानना है कि लगातार चार्जिंग से बैटरी का लंबे समय में घटकर 80% रह जाना संभव है, लेकिन यह सुरक्षा से ज्यादा संबंधित नहीं, बल्कि बैटरी की उम्र से जुड़ा है।
अगर आप मूल चार्जर और अच्छी गुणवत्ता वाले केबल का उपयोग कर रहे हैं, तो रात भर फोन चार्ज लगाने में कोई खतरा नहीं है। हालांकि, बहुत गर्म ज
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।