शेयर की कीमतें क्यों बदलती रहती हैं?

शेयर बाजार में कीमतों का ऊपर-नीचे होना एक आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक शेयर की कीमत एक दिन में कैसे बढ़ या घट सकती है? इसका सबसे बड़ा कारण है मांग और आपूर्ति — यानी डिमांड और सप्लाई।

जब किसी कंपनी के शेयर में खरीदने वालों की संख्या बिकने वालों से ज्यादा होती है, तो उस शेयर की कीमत बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिक मांग के कारण लोग उस शेयर के लिए अधिक कीमत देने को तैयार होते हैं। दूसरी ओर, अगर बहुत से लोग अपने शेयर बेचना चाहते हैं, लेकिन खरीदने वाले कम हैं, तो शेयर की कीमत गिर जाती है।

इसके अलावा, कंपनी के प्रदर्शन, तिमाही नतीजों, आर्थिक समाचार, या राजनीतिक घटनाएं भी मांग और आपूर्ति को प्रभावित करती हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई कंपनी बेहतर मुनाफा कमा रही है, तो निवेशकों में उसके शेयर खरीदने की रुचि बढ़ जाती है। इसके परिणामस्वरूप कीमत ऊपर जाती है।

इसलिए, श

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय