एक आदर्श शिक्षक में कौन-से गुण होने चाहिए?
एक अच्छा शिक्षक सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह छात्रों के जीवन का प्रेरणास्रोत होता है। ऐसे शिक्षक में कुछ महत्वपूर्ण गुणों का होना बहुत ज़रूरी है।
रूचि और उत्साह एक शिक्षक के लिए सबसे पहली आवश्यकता है। जब शिक्षक अपने काम में रुचि लेता है और उत्साह के साथ पढ़ाता है, तो छात्र भी उसके विषय में दिलचस्पी लेने लगते हैं। बिना उत्साह के पढ़ाई सूखी और उबाऊ लगती है। इसलिए, अगर कोई शिक्षक अपने काम के प्रति लगन और जोश दिखाए, तो छात्र स्वतः ही उसका सम्मान करने लगते हैं। सहानुभूति एक ऐसा गुण है जो शिक्षक और छात्र के बीच विश्वास का पुल बनाता है। छात्र अक्सर डरे-डरे रहते हैं, शैक्षणिक या व्यक्तिगत समस्याओं से घिरे रहते हैं। ऐसे में एक सहानुभूतिपूर्ण शिक्षक उनके भावों को समझकर उन्हें सही दिशा दे सकता है। वह सिर्फ नोट्स नहीं देता, बल्कि दिल से जुड़ता है।इन
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।