एक अच्छे शिक्षक में क्या होना चाहिए?

एक अच्छा शिक्षक वह नहीं जो सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान रटाता हो, बल्कि वह होता है जो सीखाना जानता हो। सिर्फ पढ़ा देना कोई कला नहीं है, असली कला है — बच्चे के दिमाग में ज्ञान उतार पाना। इसके लिए शिक्षक को मनोविज्ञान की बुनियादी समझ होनी चाहिए। वह जानता हो कि बच्चे कैसे सीखते हैं, किस उम्र में कैसा व्यवहार होता है और कैसे उनकी रुचि जगाई जाए।

साथ ही, अपने विषय का पूर्ण ज्ञान तो ज़रूरी है ही। चाहे वह गणित हो या सामाजिक विज्ञान, शिक्षक को अपने विषय में इतना महारथ होना चाहिए कि वह किसी भी सवाल का जवाब आसानी से दे सके। साथ ही, आज के समय में यह भी ज़रूरी है कि वह अन्य विषयों के बारे में भी थोड़ा बहुत ज्ञान रखे। इससे वह बच्चों को जुड़ी हुई अवधारणाएँ समझा पाता है।

एक अक्सर नज़रअंदाज़ किया गया पहलू है — स्थानीय भाषा और बोली का ज्ञान। जब शिक्षक छात्रों की मातृभाषा समझता है, तो संवाद

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय