एक आदर्श शिक्षक कैसा हो?
एक असली शिक्षक वह नहीं होता जो सिर्फ किताबी ज्ञान पढ़ा दे, बल्कि वह होता है जो छात्रों के दिल तक छू ले। एक अच्छे शिक्षक में सादगी होनी चाहिए। जब शिक्षक सादा और नम्र होता है, तो छात्र उसके पास आने में संकोच नहीं करते। वे आसानी से अपने डर, सवाल और भावनाएं उसके साथ साझा कर पाते हैं।
एक शिक्षक न केवल ज्ञान का दीपक हो, बल्कि छात्रों के दिल की धड़कन भी समझे। वह छात्र के मन की बात सुनने में माहिर होना चाहिए। समझदारी, दया और सहानुभूति एक शिक्षक की वो खूबियां होती हैं जो उसे सच्चा गुरु बनाती है। छोटी बातों में भी वह छात्र को सम्मान दे, तभी विश्वास बनता है।
साथ ही, शिक्षक पेशेवर होना चाहिए। नैतिकता का पालन उसकी पहचान हो। झूठ, बेईमानी या अहंकार जैसे गुण उससे दूर रहने चाहिए। छात्र तब सीखते हैं जब वे अपने शिक्षक को जीवन का आदर्श बना सकें।
एक शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि छात्र के चरित्र निर्माण का शिल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।