दुनिया का सबसे बड़ा बैंक: चीन का एग्रीकल्चरल बैंक
जब बात दुनिया के सबसे बड़े बैंक की होती है, तो आमतौर पर लोग टर्नओवर या जमा राशि के आधार पर तुलना करते हैं। लेकिन अगर ब्रांचों की संख्या के आधार पर देखा जाए, तो दुनिया का सबसे बड़ा बैंक एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना (Agricultural Bank of China) है।
इस बैंक के चीन के अंदर ही 44,000 से अधिक ब्रांच हैं। यह संख्या न केवल चीन में, बल्कि दुनिया भर में किसी भी बैंक की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह बैंक विशेष रूप से किसानों, ग्रामीण विकास और छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
चीन के ग्रामीण इलाकों में इस बैंक की विस्तृत उपस्थिति ने लाखों लोगों को बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच दिलाई है। बैंक की इतनी विशाल नेटवर्क ने न केवल देश के आर्थिक विकास में योगदान दिया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी पहचान बनाई है।
हालांकि अन्य मापदंडों में कई बड़े बैंक
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।