निर्यात करने के फायदे

निर्यात केवल एक व्यवसाय के लिए नए बाजारों में प्रवेश करने का मौका ही नहीं, बल्कि एक मजबूत वृद्धि रणनीति भी है। जब आप अपने उत्पादों को विदेशों में बेचते हैं, तो आप अपने ग्राहक आधार का काफी हद तक विस्तार कर लेते हैैं। इससे आप किसी एक देश या बाजार पर निर्भरता कम कर पाते हैं। अगर घरेलू बाजार में मंदी हो, तो भी आपके पास अन्य बाजारों से आय के स्रोत होते हैं।

जब उत्पादन की मात्रा बढ़ती है, तो इकाई लागत कम होती है। इसे ही पैमाने की अर्थव्यवस्था कहते हैं। यह न केवल आपके मार्जिन को सुधारता है, बल्कि प्रतिस्पर्धा में भी मजबूती देता है।

साथ ही, निर्यात के जरिए आपका अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) बजट भी अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। आप अपने मौजूदा उत्पादों में छोटे-बड़े बदलाव करके उन्हें नए बाजारों के अनुरूप बना सकते हैं। जैसे, भारत के कुछ खाद्य उत्पादों को विदेशों में बेचने के लिए थोड़ा पैकेजिंग या

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय