बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता: जहां करोड़ों का खेल है
बॉलीवुड का सबसे अमीर अभिनेता कौन है? यह सवाल अक्सर फिल्म प्रेमियों के मन में उठता है। जवाब है – शाहरुख खान। जिन्हें पूरे देश में 'बॉलीवुड का बादशाह' कहा जाता है, वे न सिर्फ फैंस के दिलों में राज करते हैं, बल्कि अपनी कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं।
शाहरुख की कुल संपत्ति लगभग 690 मिलियन डॉलर (लगभग ₹5,700 करोड़) बताई जाती है। फिल्मों के अलावा, वे कई ब्रांड्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं और आईपीएल टीम के मालिक भी हैं, जिसने उनकी दौलत में भारी इजाफा किया है।
दूसरे स्थान पर हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन। उनका नाम भी करोड़ों की संपत्ति वालों की सूची में ऊपर आता है। उनके बाद लाइन में हैं सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, सैफ अली खान और हृतिक रोशन।
ये सभी सितारे सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि ब्रांड डील्स, प्रोडक्शन हाउस, और बिज़नेस निवेश से भी भारी कमाई करते है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।