वास्तु के अनुसार शुभ मकान कैसा हो?
अगर आप नया घर बना रहे हैं या खरीद रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, एक शुभ मकान वह होता है जिसका मुख्य गेट सिर्फ पूर्व या उत्तर दिशा में हो। इन दिशाओं से सूर्य की सकारात्मक किरणें और प्राकृतिक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, जिससे परिवार के सदस्य स्वस्थ और खुश रहते हैं।
इसके अलावा, घर का ढलान भी महत्वपूर्ण होता है। वास्तु के हिसाब से ढलान पूर्व, उत्तर या पूर्व-उत्तर (इशान कोण) की ओर होना चाहिए। ऐसा घर धन, सुख और समृद्धि को आकर्षित करता है।
कमरों की व्यवस्था भी विशेष दिशाओं में होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में, रसोई पूर्व-दक्षिण में और स्नानालय पश्चिम-दक्षिण में होना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, हॉल या बैठक का कमरा उत्तर-पूर्व में होना बेहतर होता है।
जब घर इन सभी नियमों के अनुसार बनता है, तो वास्तुदोष से बचा जा सकता है। ऐस
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।