राजस्थान की मीठी पहचान: घेवर
जब बात राजस्थान की मिठाइयों की हो, तो घेवर का नाम सबसे पहले आता है। यह एक ऐसी मिठाई है जो राजस्थान की संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई है। पहले घेवर सादा और सरल तरीके से बनाया जाता था, लेकिन आज इसके स्वाद और रूप में भी बहुत तरह के बदलाव आए हैं।
पनीर घेवर, मलाई घेवर और कटोरी घेवर जैसे नए अवतार आज खास अवसरों और पार्टियों में पसंद किए जाने लगे हैं। इनकी मिठास और कुरकुरापन खाने वाले को तुरंत अपनी ओर खींच लेता है। घेवर बनाने में बारीक सावधानी और कला लगती है। गरम मिश्री वाला घेवर तो मुँह में घुलने जैसा लगता है।
राजस्थान के कई शहरों में घेवर उपलब्ध है, लेकिन जयपुर के LMB (Laxmi Mishthan Bhandar) का नाम सबसे आगे आता है। यहाँ का घेवर कई पीढ़ियों से प्रसिद्ध है और दूर-दूर तक मशहूर है। घेवर सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि राजस्थान की मिठास और मेहमाननवाजी का प्रतीक है।
अगर आप राजस्थान घूमने जाएँ, तो घेवर का स्वाद जर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।