चांदी के पहाड़ सेरे रिको की कहानी
सेरे रिको को दुनिया का सबसे अमीर पहाड़ कहा जाता है। इसे "चांदी का पहाड़" भी कहा जाता है, क्योंकि यहां सदियों तक चांदी की खुदाई की गई। बोलीविया में स्थित यह पहाड़ लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इतिहास में इसकी खजाने जैसी अहमियत रही है।
16वीं शताब्दी के आसपास, स्पेनिश उपनिवेशवादियों ने यहां से लाखों किलो चांदी निकाली। कहा जाता है कि इस पहाड़ से निकाली गई चांदी ने पूरे यूरोप की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। लेकिन इस धन के लिए इंसानी जानों की भारी कीमत चुकाई गई।
खानों में काम करने के लिए हजारों स्थानीय आदिवासियों और गुलामों को बलपूर्वक लाया गया। कठोर परिस्थितियों, गहरी खदानों और जहरीली वातावरण के कारण यहां लाखों लोगों की जान चली गई।
आज भी सेरे रिको की खानें सक्रिय हैं, लेकिन अब चांदी के बजाय टिन और अन्य खनिजों की खुदाई होती है। खनिक अब भी खतरनाक स्थितियों में काम करते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।