अर्धविराम चिह्न क्या है?

हिंदी भाषा में विराम चिह्नों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ये वाक्यों में ठहराव, भाव और स्पष्टता लाने में मदद करते हैं। ऐसे ही एक चिह्न है — अर्धविराम ( ; )

अर्धविराम का उपयोग वाक्य के भीतर कुछ लंबे ठहराव के लिए किया जाता है। यह पूर्ण विराम ( । ) से कमजोर होता है, लेकिन अल्प विराम ( , ) की तुलना में अधिक ठहराव देता है। मान लीजिए आप कई विचार एक साथ दे रहे हैं, जो एक-दूसरे से जुड़े हों, तो वहाँ अर्धविराम का प्रयोग उचित रहता है।

उदाहरण के लिए: "वह बहुत मेहनती है; इसीलिए सफलता पाने में देर नहीं लगी।"

ध्यान रखें — ( ; ) अर्धविराम है, ( । ) पूर्ण विराम है और ( , ) अल्प विराम है। अक्सर लोग इनके उपयोग में भ्रम कर देते हैं, खासकर हिंदी टाइपिंग में। लेकिन सही जगह सही चिह्न लगाने से भाषा स्पष्ट और प्रभावी बनती है।

इसलिए अगली बार जब आप लिखें, तो अर्धविराम के महत्व को नजरअंदाज न करें। छोटे-छोटे चिह्न

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय