पीरियड्स के दौरान सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं?
सिंदूर हिंदू संस्कृति में विवाहित स्त्री का एक पवित्र और शुभ प्रतीक माना जाता है। यह सुहाग की निशानी होती है और मंगल कार्यों में इसका विशेष महत्व होता है। लेकिन कई सवाल उठते हैं कि क्या मासिक धर्म के दौरान भी सिंदूर लगाना उचित है?
पारंपरिक हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अशुद्ध माना जाता है। इस समय उन्हें घर के पूजा-स्थल में जाने, मंदिर जाने या धार्मिक कार्यों में भाग लेने से रोका जाता है। क्योंकि सिंदूर को एक अत्यंत शुभ और पवित्र चीज माना जाता है, इसलिए इस अवधि में इसे लगाने से मनाही की जाती है।
ऐसी मान्यता के पीछे सिर्फ धार्मिक मान्यताएं ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विश्वास भी छिपे हैं। हालांकि आज के समय में कई महिलाएं इन परंपराओं को नए नजरिए से देख रही हैं। कुछ महिलाएं मानती हैं कि शुद्ध-अशुद्ध की अवधारणा मानव निर्मित है और शारीरिक बदलाव स्वाभाविक हैं
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।