क्या हॉलमार्क गोल्ड नकली हो सकता है? जानिए सच्चाई
हॉलमार्क किया हुआ सोना अब ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी यह भी नकली हो सकता है? हालांकि सरकार ने सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी है, ताकि ग्राहकों को शुद्धता की गारंटी मिले, लेकिन फिर भी कुछ जौहरी धोखाधड़ी कर सकते हैं।
एक आम तरीका यह है कि वे आभूषण पर नकली हॉलमार्क लगा देते हैं। मान लीजिए, जौहरी कहता है कि आपका चेन 22 कैरेट का है, लेकिन असल में वह 18 या फिर 14 कैरेट का हो। ऐसे में, सिर्फ "हॉलमार्क" शब्द देखने से काम नहीं चलता। आपको बीआईएस (Bureau of Indian Standards) का लोगो, प्यूरिटी कोड (जैसे 916, 750), और लाइसेंस नंबर भी चेक करना होगा।
अगर आप अपने सोने की असली शुद्धता जांचना चाहते हैं, तो किसी मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट करवा सकते हैं। कई बार छोटे जौहरी ग्राहकों को लापरवाही में धोखा दे देते हैं।
इसलिए अगली बार जब आप सोना खरीदें, तो सिर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।